0 0 lang="en-US"> Latehar News:जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...
NEWS APPRAISAL

Latehar News:जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Read Time:3 Minute, 48 Second
Latehar News:जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, खेलकूद, रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी की रूपरेखा तय

लातेहार।
जिला स्थापना दिवस (4 अप्रैल 2026) के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रभातफेरी सह सद्भावना दौड़ निकाली जाएगी। इसके उपरांत कारगिल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। उपायुक्त ने सभीअधिकारियों, कर्मियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

जिला खेल स्टेडियम में विभिन्न विभागों द्वारा विकास मेला आयोजित किया जाएगा, जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, संध्या 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले के लिए गौरव का अवसर है, इसलिए कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी भी जुड़े रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version