0 0 lang="en-US"> रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया
NEWS APPRAISAL

रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया

Read Time:2 Minute, 3 Second
रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया

रिपोर्ट:प्रेम कुमार साहू,

गुमला:-घाघरा प्रखंड के रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव सह प्रगति पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा नृत्य, गीत, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में विद्यालय के निदेशक विजय साहू एवं प्रमुख सविता देवी सहित अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निदेशक विजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं। वहीं प्रमुख सविता देवी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version