0 0 lang="en-US"> मनिका में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रामनवमी जुलूस, इंस्पेक्टर दुलार चौड़े और थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने संभाली कमान
NEWS APPRAISAL

मनिका में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रामनवमी जुलूस, इंस्पेक्टर दुलार चौड़े और थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने संभाली कमान

Read Time:2 Minute, 8 Second
मनिका में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रामनवमी जुलूस, इंस्पेक्टर दुलार चौड़े और थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने संभाली कमान

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का जुलूस इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान मनिका थाना इंस्पेक्टर दुलार चौड़े एवं थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास खुद पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए पूरे रूट पर सक्रिय दिखाई दिए। दोनों अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए जुलूस को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।

रामनवमी को लेकर मनिका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। पूरे रूट पर पुलिस जवान मुस्तैदी से डटे रहे। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जाती रही, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2026/03/1002394266.mp4

इस अवसर पर शिंजो शिव मंदिर, मनिका देवी मंडप, बंदुआ, पाल्हेया, रेवत कला देवी मंडप सहित कई स्थानों से निकली शोभायात्राओं में भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा। विभिन्न कमेटियों द्वारा राम-लक्ष्मण-सीता-हनुमान की सुंदर झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रशासन एवं स्थानीय कमेटियों के सहयोग से पूरे प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version