0 0 lang="en-US"> गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने धार्मिक आयोजनों में की शिरकत, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
NEWS APPRAISAL

गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने धार्मिक आयोजनों में की शिरकत, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

Read Time:1 Minute, 51 Second
गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने धार्मिक आयोजनों में की शिरकत, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

गोमिया : गुरुवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री श्री प्रसाद सबसे पहले पंचायत हजारी के पटवा बस्ती में आयोजित चैती दुर्गा पूजा में शामिल हुए, जहां उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और लोगों के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान पूजा समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद वे अम्बाटोला, गैरवाडीह पहुंचे, जहां श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देते हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति को बधाई दी।
अपने दौरे के क्रम में मंत्री ने खुदगड्डा, ससबेड़ा (आईईएल), गोमिया एवं मध्य दुर्गा मंदिर में आयोजित चैती दुर्गा पूजा में भी भाग लिया। उन्होंने मां दुर्गा से पूरे क्षेत्र के लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हर स्थान पर स्थानीय लोगों और पूजा समितियों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version