0 0 lang="en-US"> मनिका में बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, निर्वाचन कार्यों पर दिया गया जोर
NEWS APPRAISAL

मनिका में बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, निर्वाचन कार्यों पर दिया गया जोर

Read Time:1 Minute, 52 Second
मनिका में बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, निर्वाचन कार्यों पर दिया गया जोर

लातेहार:जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर बुधवार को मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को नोशनल हाउस नंबर, ASDD एवं मैपिंग कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन से जुड़े तकनीकी पहलुओं को सरल तरीके से समझाया गया, ताकि आगामी कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान भी मौके पर ही किया गया। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाएं।

इस अवसर पर संदीप कुमार (सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनिका), अतहर रजा एवं मनोज कुमार (जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार) सहित मनिका प्रखंड के सभी बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version