0 0 lang="en-US"> Jharkhand News Today:सवांग दक्षिणी पंचायत भवन में जल...
NEWS APPRAISAL

Jharkhand News Today:सवांग दक्षिणी पंचायत भवन में जल महोत्सव का आयोजन, जलापूर्ति योजना के बेहतर संचालन पर जोर

Read Time:2 Minute, 57 Second
Jharkhand News Today:सवांग दक्षिणी पंचायत भवन में जल महोत्सव का आयोजन, जलापूर्ति योजना के बेहतर संचालन पर जोर

रिपोर्ट: कुमार प्रशांत, गोमिया,

गोमिया:
गोमिया प्रखंड के सवांग दक्षिणी पंचायत भवन में जल संरक्षण और प्रबंधन को लेकर जल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, जूनियर इंजीनियर रोहित मंडल, मुखिया रीना सिंह, तारामणि देवी, विनोद विश्वकर्मा, जिला समन्वयक दिलीप कुमार, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, पंचायत सचिव रितु कुमारी एवं जल सहिया निशा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त सवांग जलापूर्ति योजना के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को संचालित हुए चार वर्ष पूरे हो चुके हैं और आगामी एक वर्ष बाद इसका संचालन पूरी तरह पंचायत के जिम्मे आ जाएगा। ऐसे में योजना के बेहतर संचालन के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में उपभोक्ताओं से जलकर नियमित रूप से जमा कराने, जल आपूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखने तथा जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है, वहां जांच कर आवश्यक सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन में जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर पेयजल योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मुखिया रीना सिंह को बधाई दी गई। वहीं जलकर की राशि एक वर्ष के लिए अग्रिम जमा करने वाले उपभोक्ताओं—देवानंद प्रसाद, बबिता देवी, शिवनाथ करमाली और हामिद अंसारी—को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ के समन्वयक अनिरुद्ध एवं पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर केदार स्वर्णकार, हिरासत यादव, रजनी देवी, राजू राम, गीता देवी, सुरेश यादव, अफरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version