पटना / मुंगेर:
पटना स्थित श्रीकृष्ण साइंस सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आपदा प्रबंधन मैनेजमेंट वर्कशॉप के दौरान युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान विश्व युवक केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह, रजत थॉमस तथा प्रोफेसर प्रेम कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में संचालित संस्था जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई और भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार सिन्हा, नारायण प्रसाद तथा प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान हरिमोहन सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा की जा सके।
हरिमोहन सिंह लंबे समय से अपनी संस्था के माध्यम से दिव्यांगजन, वृद्धजन, खेल, शिक्षा, कला-साहित्य, भारतीय संस्कृति, कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए इससे पहले भी उन्हें केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
हरिमोहन सिंह पिछले करीब 11 वर्षों से निस्वार्थ भाव से महिला और दिव्यांग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं। वे वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव, मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष, मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव सहित कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
उनकी सक्रियता और लोकप्रियता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मुंगेर जिला का पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था।
वर्तमान में वे मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष, जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुंगेर चैप्टर के सचिव तथा स्पेशल ओलंपिक भारत से जुड़े राष्ट्रीय अधिकारी एवं तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
सम्मानित किए जाने पर मुंगेर जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हरिमोहन सिंह को बधाई दी है।