1 0 lang="en-US"> छेंचा के युवा पंडाल में रामनवमी पूजा को लेकर बैठक संपन्न, नई कमेटी का गठन
NEWS APPRAISAL

छेंचा के युवा पंडाल में रामनवमी पूजा को लेकर बैठक संपन्न, नई कमेटी का गठन

Read Time:2 Minute, 21 Second
छेंचा के युवा पंडाल में रामनवमी पूजा को लेकर बैठक संपन्न, नई कमेटी का गठन

बरवाडीह (लातेहार):बरवाडीह प्रखंड के छेंचा पंचायत अंतर्गत पियाह टोला स्थित युवा पंडाल में रामनवमी पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंदन कुमार यादव ने की। बैठक में गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ रामनवमी पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पिछले वर्ष की कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी में कुंदन कुमार यादव को सभापति (अध्यक्ष) बनाया गया, जबकि तेजू कुमार को उप सभापति नियुक्त किया गया। कमेटी अध्यक्ष के रूप में प्रदीप राम और उपाध्यक्ष के रूप में शोनू प्रसाद एवं भोलू राम को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सचिव पद पर प्रदीप कुमार यादव को चुना गया, जबकि उप सचिव के रूप में इंद्रकांत कुमार यादव और मंटू कुमार को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नवल कुमार यादव को दी गई तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में हरिशंकर राम को चुना गया।

कमेटी सदस्य के रूप में जितेंद्र कुमार, संतलेश कुमार, मनीष कुमार, अनुप कुमार, संजीत कुमार, छोटू कुमार, बबलू कुमार, रामचंदन कुमार सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया।

इसके अलावा युवा पंडाल के संरक्षक के रूप में मुखिया पति मुना सिंह, बिनोद प्रसाद और मनोज राम को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सभी ग्रामीणों ने मिलकर रामनवमी पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version