0 0 lang="en-US"> LPG गैस की उपलब्धता पर प्रशासन सख्त, डीसी ने एसडीओ-बीडीओ को औचक जांच का निर्देश दिया
NEWS APPRAISAL

LPG गैस की उपलब्धता पर प्रशासन सख्त, डीसी ने एसडीओ-बीडीओ को औचक जांच का निर्देश दिया

Read Time:2 Minute, 23 Second
LPG गैस की उपलब्धता पर प्रशासन सख्त, डीसी ने एसडीओ-बीडीओ को औचक जांच का निर्देश दिया

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिले में घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता एवं उसके सुचारु वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को सख्त कर दिया है।इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच दल गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जारी निर्देश में कहा गया है कि हाल के दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गैस उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस प्राप्त करने में कठिनाइयों की सूचना मिल रही है।इन शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन ने स्थिति की निगरानी के लिए अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर जांच दल गठित करने का निर्णय लिया है।

गठित जांच दल अपने-अपने क्षेत्र में स्थित गैस वितरकों के गोदामों में उपलब्ध घरेलू रसोई गैस की स्थिति की जांच करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि गैस का वितरण उपभोक्ताओं के बीच सही और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।इसके साथ ही रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए संबंधित गोदामों का औचक निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस संबंध में की गई कार्रवाई का साप्ताहिक प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को लेकर भी निर्देशित किया गया है। *इधर* ,शनिवार को विभिन्न प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण व स्टॉक वेरिफिकेशन की कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version