0 0 lang="en-US"> सतबरवा में पंचायत वीएलई की लापरवाही उजागर, निजी सीएसपी चलाते पकड़े गए पंकज कुमार गुप्ता; ग्राहक सेवा केंद्र सील
NEWS APPRAISAL

सतबरवा में पंचायत वीएलई की लापरवाही उजागर, निजी सीएसपी चलाते पकड़े गए पंकज कुमार गुप्ता; ग्राहक सेवा केंद्र सील

Read Time:3 Minute, 9 Second
सतबरवा में पंचायत वीएलई की लापरवाही उजागर, निजी सीएसपी चलाते पकड़े गए पंकज कुमार गुप्ता; ग्राहक सेवा केंद्र सील

Reported by Anuj Tiwari,

सतबरवा:-सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कार्यरत वीएलई (Village Level Entrepreneur) की लापरवाही का मामला सामने आया है। औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रशासन ने एक पंचायत वीएलई को अपने निर्धारित कार्यों की अनदेखी करते हुए निजी ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालित करते हुए पकड़ा। इस पर कार्रवाई करते हुए उनके ग्राहक सेवा केंद्र को सील कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सतबरवा प्रखंड के वीएलई पंकज कुमार गुप्ता पंचायत स्तर पर दी जाने वाली सेवाओं में लापरवाही बरत रहे थे। बुधवार को सतबरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह ब्लॉक इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय औचक निरीक्षण पर निकले थे। इसी दौरान जांच के क्रम में पाया गया कि पंचायत वीएलई पंकज कुमार गुप्ता अपने पंचायत संबंधी कार्यों को छोड़कर निजी ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रहे थे।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पंचायत के आम लोगों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं में देरी और लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पुष्टि होने के बाद प्रखंड प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार गुप्ता के निजी ग्राहक सेवा केंद्र को सील कर दिया। संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र का सीएसपी कोड 1CSC2178 बताया गया है।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह ब्लॉक इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि पंचायत स्तर पर कार्यरत वीएलई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। इन सेवाओं के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य, प्रमाण पत्र से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं निर्धारित सरकारी दरों पर प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर की इन सेवाओं की अनदेखी कर निजी कार्यों में संलग्न होना नियमों का उल्लंघन है और इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसी कारण नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित वीएलई के निजी ग्राहक सेवा केंद्र को सील कर दिया गया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version