0 0 lang="en-US"> हालमाटी गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
NEWS APPRAISAL

हालमाटी गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Read Time:2 Minute, 9 Second
हालमाटी गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा (गुमला): घाघरा थाना क्षेत्र के हालमाटी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को विजय की चचेरी बहन की शादी का कार्यक्रम घर में चल रहा था, जिसमें कई मेहमान भी पहुंचे थे। देर रात तक वह शादी के कार्यक्रम में मौजूद रहा। इसके बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने सोचा कि रात भर जागने के कारण वह सो रहा होगा। लेकिन सुबह करीब 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर के एक बच्चे को छप्पर पर चढ़ाकर खपड़ा हटाकर अंदर झांकने को कहा गया।

अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। विजय रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, विजय की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version