0 0 lang="en-US"> कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पेटरवार में डिजिटल हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यशाला आयोजित
NEWS APPRAISAL

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पेटरवार में डिजिटल हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Read Time:1 Minute, 36 Second
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पेटरवार में डिजिटल हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यशाला आयोजित

तेनुघाट : दिनांक 9 मार्च 2026 को इब्तिदा झारखंड के सदस्य रूपायनी बोकारो की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पेटरवार में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ रही डिजिटल हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रूपायनी संस्था की कार्यक्रम प्रभारी अमृताजली ने किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों और उनकी पहचान कैसे की जा सकती है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उनसे बचाव के उपाय बताए गए और आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने छात्राओं को तकनीकी उपकरणों और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी। वहीं आशा नारायण ने भी छात्राओं को सावधानी और सूझबूझ के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में रूपायनी संस्था के सचिव सी.ए. कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version