0 0 lang="en-US"> हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, छह गंभीर घायल; रंजिश की आशंका
NEWS APPRAISAL

हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, छह गंभीर घायल; रंजिश की आशंका

Read Time:2 Minute, 46 Second

हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, छह गंभीर घायल; रंजिश की आशंका

हजारीबाग: हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में मामला साधारण सड़क दुर्घटना से अधिक आपसी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक गांव में घुस आई और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए एक घर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया।

इस हादसे में रोहित साव (पिता भीखन साव) और प्रदीप साव (पिता बेनी साव) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में से दो लोगों का इलाज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रांची में, दो का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हजारीबाग में और दो का हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेज दिया है और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है

इस संबंध में पवन कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला दुर्घटना है या किसी साजिश का हिस्सा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक रोहित साव का हाल ही में कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके चलते रंजिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज है तो वह पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version