0 0 lang="en-US"> मधुपुर जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की ली जानकारी
NEWS APPRAISAL

मधुपुर जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की ली जानकारी

Read Time:1 Minute, 33 Second
मधुपुर जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की ली जानकारी

मधुपुर: भारतीय रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने मधुपुर जंक्शन पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआरएम विशेष ट्रेन से मधुपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुलभ शौचालय, बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म परिसर सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

डीआरएम ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version