0 0 lang="en-US"> Gumla News:घाघरा में हॉट एंड कोल्ड दुकान में चोरी,12 हजार नकद समेत सामान पार
NEWS APPRAISAL

Gumla News:घाघरा में हॉट एंड कोल्ड दुकान में चोरी,12 हजार नकद समेत सामान पार

Read Time:1 Minute, 45 Second
Gumla News:घाघरा में हॉट एंड कोल्ड दुकान में चोरी,12 हजार नकद समेत सामान पार

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। Bank of India से सटे एक हॉट एंड कोल्ड दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात सेंधमारी कर हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।

दुकानदार विपिन चौरसिया ने बताया कि रविवार की रात वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो सीलिंग (अलबेस्टर) टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखे करीब 12 हजार रुपये नगद गायब थे। इसके अलावा घी के डब्बे, चॉकलेट के डब्बे और कई परफ्यूम भी चोरी कर लिए गए।

घटना की सूचना तत्काल घाघरा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं छप्पर पर चढ़कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
1 100 %
Exit mobile version