0 0 lang="en-US"> होली को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, शांति-सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
NEWS APPRAISAL

होली को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, शांति-सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

Read Time:3 Minute, 20 Second
होली को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, शांति-सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

पाकुड़ — होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य से बाजार समिति पाकुड़ में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गए तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने नागरिकों से भाईचारा और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार न करें। सोशल मीडिया पर प्राप्त सूचना को प्रशासन से पुष्टि के बाद ही साझा करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा नाकाबंदी की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। मिठाई और रंग में मिलावट रोकने तथा अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। स्टैटिक जांच और भ्रमणशील दल लगातार सक्रिय रहेंगे तथा सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें, जबरदस्ती रंग न लगाएं और भड़काऊ गीतों का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि समाहरणालय परिसर में जिला कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा और सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों पर 24×7 एम्बुलेंस व आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों और जिलेवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही त्योहारों को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी और जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version