Read Time:1 Minute, 24 Second
गोमिया:राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह जरीडीह बाजार, बेरमो स्थित श्री सूर्य मंदिर, जरीडीह बाजार में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य के प्रकाश से सृष्टि की ऊर्जा और संरचना सुदृढ़ होती है तथा मनुष्य का जीवन संतुलित और स्थिर रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य ऐसे देव हैं जिनका साक्षात दर्शन पृथ्वी लोक के सभी प्राणियों को प्रतिदिन प्राप्त होता है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह, अंकुश भंडारी, बबलू राम, पंकज कुमार, गणपत यादव, आकाश कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ।