0 0 lang="en-US"> मनिका:जमीन विवाद में खूनी झड़प, छह आरोपी गिरफ्तार; दो वाहन जब्त
NEWS APPRAISAL

मनिका:जमीन विवाद में खूनी झड़प, छह आरोपी गिरफ्तार; दो वाहन जब्त

Read Time:2 Minute, 41 Second


लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मनिका में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 फरवरी 2026 की है।

मनिका:जमीन विवाद में खूनी झड़प, छह आरोपी गिरफ्तार; दो वाहन जब्त

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में पूर्व से विवादित जमीन पर जबरन कब्जे को लेकर मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पाया गया कि अभिमन्यु यादव (पिता– सूर्यदेव यादव), ग्राम पूर्णी पल्हैया, थाना मनिका द्वारा बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर विवादित जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा था।

बताया जाता है कि जमीन के दावेदार कमख्या प्रसाद एवं उनके परिजन जब इसका विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कमख्या प्रसाद और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिमन्यु यादव सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल यादव (31 वर्ष, बजरा हेहल रांची), अंकित यादव (22 वर्ष, पिस्का मोड़ रांची), शिवम तिवारी (18 वर्ष, रातू रांची), अमित कुमार (24 वर्ष, रातू रांची) तथा सौरभ सिंह (22 वर्ष, रातू रांची) शामिल हैं।

इस संबंध में वादी जितेंद्र कुमार (पिता– कमख्या प्रसाद), ग्राम मनिका के आवेदन पर मनिका थाना कांड संख्या 15/2026, दिनांक 18.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी पुअनि प्रभात कुमार दास, सअनि कमलेश प्रसाद यादव तथा सैट-126 सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version