0 0 lang="en-US"> जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने व्यय कोषांग के पदाधिकारियों एवं शहरी बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
NEWS APPRAISAL

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने व्यय कोषांग के पदाधिकारियों एवं शहरी बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Read Time:1 Minute, 49 Second
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने व्यय कोषांग के पदाधिकारियों एवं शहरी बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पाकुड़। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर व्यय कोषांग के पदाधिकारियों एवं शहरी बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन व्यय से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने निर्देश दिया कि निर्वाचन व्यय की निगरानी पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी व्यय का नियमित मिलान करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें तथा प्रत्येक वार्ड से प्राप्त व्यय विवरण की समय-समय पर समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने शहरी बैंक प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिया कि निर्वाचन अवधि के दौरान वित्तीय लेन-देन पर आवश्यक निगरानी रखें तथा प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सूचनाओं की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version