Read Time:1 Minute, 13 Second
नई दिल्ली/गुवाहाटी, 14 फरवरी 2026 (पीआईबी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने इसे गुवाहाटी एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से संपर्क सुविधा, आवागमन की सहजता और वाणिज्यिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
श्री मोदी ने कहा, “संपर्क सुविधा, आराम और वाणिज्य में काफ़ी बढ़ोतरी होगी। इससे भक्त ज़्यादा आसानी से कामाख्या मंदिर जा सकेंगे।”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर भी पोस्ट करते हुए कहा कि ब्रह्मपुत्र पर बना यह सेतु क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा और गुवाहाटी को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।