0 0 lang="en-US"> आजाद समाज पार्टी की अहम प्रेसवार्ता, नगर निगम चुनाव में समर्थन को लेकर रखा पक्ष
NEWS APPRAISAL

आजाद समाज पार्टी की अहम प्रेसवार्ता, नगर निगम चुनाव में समर्थन को लेकर रखा पक्ष

Read Time:3 Minute, 0 Second
आजाद समाज पार्टी की अहम प्रेसवार्ता, नगर निगम चुनाव में समर्थन को लेकर रखा पक्ष

संवाददाता: अनुज तिवारी,
मेदिनीनगर: सदर मेदिनीनगर स्थित बेलवाटिका कार्यालय में आज आजाद समाज पार्टी की ओर से एक अहम प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदू राम ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट करना था। जिला अध्यक्ष चंदू राम ने बताया कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में पार्टी मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी नहीं उतार पाई है। ऐसे में पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार उन प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाएगा, जो पार्टी की मांगों पर खरे उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। चूंकि इस बार मेयर पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार नहीं है, इसलिए पार्टी विचार-विमर्श के बाद किसी उपयुक्त प्रत्याशी को समर्थन देगी।

प्रेसवार्ता में चंदू राम ने विगत माह राजा मेदिनी राय की प्रतिमा स्थापना के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि नगर के वरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिमा स्थापना के लिए कुछ विकल्प दिए गए थे, जिनमें पार्टी ने शिवाजी मैदान का चयन किया था। इसके बावजूद प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं दी गई, जिसे उन्होंने घोर निंदनीय बताया।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया गया कदम है और रातों-रात शिवाजी मैदान में तालाबंदी कर दी गई। उन्होंने मेयर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजा मेदिनी राय जैसे प्रतापी शासक की प्रतिमा के लिए “दो गज जमीन” भी उपलब्ध नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो भी प्रत्याशी पार्टी की मांगों और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देगा, उसे आजाद समाज पार्टी समर्थन देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों के भीतर पार्टी यह घोषणा करेगी कि किस प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version