Skip to content

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर मतदान दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण

Views: 17
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर मतदान दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने पर जोर

पाकुड़। शुक्रवार को बाजार समिति, पाकुड़ में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त मतदान दल के पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की त्रुटि या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें प्रतिनियुक्त प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र (बूथ) से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी मतदान कराना आप सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। साथ ही मतदाताओं की पहचान, आवश्यक प्रपत्रों के सही संधारण तथा मतदान समाप्ति के बाद की सभी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान की चरणबद्ध प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, सीलिंग प्रक्रिया, सामग्री प्रबंधन, आपात परिस्थितियों में की जाने वाली कार्रवाई तथा मतदान दिवस पर अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

*इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं सभी प्रतिनियुक्त मतदान कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,