0 0 lang="en-US"> राजडिग्गी पोखर में बिजली आपूर्ति बहाल, ग्रामीणों में खुशी की लहर
NEWS APPRAISAL

राजडिग्गी पोखर में बिजली आपूर्ति बहाल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Read Time:2 Minute, 26 Second
राजडिग्गी पोखर में बिजली आपूर्ति बहाल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

कोटालपोखर।प्रखंड के पलासबोना पंचायत अंतर्गत राजडिग्गी पोखर में विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यहां 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर के जल जाने के कारण पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल के लिए मोटर नहीं चल पा रही थी, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी और दैनिक जीवन के आवश्यक कार्य प्रभावित हो गए थे। इस समस्या को लेकर परेशान ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्री अब्दुल गफूर के समक्ष अपनी पीड़ा रखी।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय सांसद माननीय विजय कुमार हांसदा को फोन के माध्यम से पूरे मामले से अवगत कराया। सांसद के त्वरित हस्तक्षेप, संवेदनशीलता एवं सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप पुराने ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया, जिससे शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

बिजली बहाल होते ही गांव का माहौल खुशनुमा हो गया। मोटर से पानी उठाने की समस्या दूर हो गई, बच्चों की पढ़ाई फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई और ग्रामीणों का दैनिक जीवन सामान्य हो गया। गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ झलक रही है।

ग्रामीणों ने इस त्वरित समाधान के लिए माननीय सांसद विजय कुमार हांसदा एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version