0 0 lang="en-US"> उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
NEWS APPRAISAL

उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

Read Time:2 Minute, 22 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार।बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई-केवाईसी, पीजीएमएस शिकायतों का निष्पादन, सुसुप्त राशन कार्ड सहित अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर, पारदर्शी एवं नियमसम्मत तरीके से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ई-केवाईसी, लंबित मामलों एवं पीजीएमएस शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं योजनाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जनसेवक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version