0 0 lang="en-US"> पार्वती देवी सब जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप
NEWS APPRAISAL

पार्वती देवी सब जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप

Read Time:2 Minute, 38 Second
पार्वती देवी सब जूनियर बिहार स्टेट खो-खो चैंपियनशिप

मुंगेर।बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय पार्वती देवी जी के नाम पर आयोजित सब जूनियर बिहार स्टेट बालक एवं बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 का समापन दूसरे दिन सफलतापूर्वक हुआ। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन तथा आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संत मैरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर (मुंगेर) के प्रांगण में किया गया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बांका की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में मुंगेर जिला खो-खो संघ की टीम विजेता बनी और समस्तीपुर की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में मुंगेर एवं वेस्ट चंपारण तथा बालिका वर्ग में भोजपुर एवं जमुई की टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र चौधरी (डायरेक्टर, शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तारापुर), खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू, बीडीओ अनीश रंजन, नगर निगम मेयर नंद किशोर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।

इस चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ी हरियाणा में आयोजित सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version