0 0 lang="en-US"> पलामू:जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
NEWS APPRAISAL

पलामू:जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Read Time:2 Minute, 20 Second
पलामू:जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती समीरा एस की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई।समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली,डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में खनन विभाग स्तर से अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 25 वाहनों को जब्त किया गया है साथ ही 17 लाख 9 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया वहीं 2 प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।वहीं जिला परिवहन कार्यालय के तरफ से 62 वाहनों को जब्त कर 11 लाख 69 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।दिसंबर माह में वन प्रमंडल पदाधिकारी स्तर से 03 वाद दायर किये गये हैं।इसके अलावे अलग-अलग अंचलों के द्वारा की गयी कार्रवाई में 38 वाहन ज़ब्त किये गये है जिसमें सबसे अधिक पड़वा अंचल में सदर एसडीएम के स्तर से 10 वाहन ज़ब्त किये गये हैं।

उपायुक्त ने वन विभाग,पुलिस और स्थानीय सीओ आपस में मिलकर अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बेहतर समन्वय बनाने का निदेश दिया।उन्होंने कहा कि वन विभाग,सीओ और थाना प्रभारी को गहन निगरानी करनी होगी,ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

मौके पर उपरोक्त के अलावे पलामू एसपी रीष्मा रमेशन,वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार,सदर एसडीओ,विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विभिन्न सीओ,विभिन्न थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version