0 0 lang="en-US"> सरस्वती पूजा को लेकर तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक
NEWS APPRAISAL

सरस्वती पूजा को लेकर तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक

Read Time:2 Minute, 56 Second
सरस्वती पूजा को लेकर तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक

पूजा के दौरान शराब सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : ओपी प्रभारी

तेनुघाट।
तेनुघाट ओपी थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी ने कहा कि आगामी 23 तारीख को माँ सरस्वती की पूजा संपन्न होनी है, जिसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा के दौरान शराब का सेवन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। खासकर पूजा आयोजन समिति के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि कोई शराब का सेवन करते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन आगामी 25 तारीख को अनिवार्य रूप से कर दिया जाना है। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि विसर्जन रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में ही किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना से बचा जा सके।

ओपी प्रभारी ने यह भी कहा कि पूजा पंडालों में अश्लील गानों का प्रयोग न किया जाए, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों एवं विसर्जन स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती जारी रहेगी।

बैठक में अजीत कुमार पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, अख्तर हुसैन, बाल गोविन्द रविदास, रिजवान अंसारी, फागू कमार, सेवा राम महतो, जितेंद्र कुमार, मो. हकीम, बसीर अंसारी सहित अन्य शांति समिति एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version