0 0 lang="en-US"> आयुष विभाग की पहल:उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलाजोड़ा के 05 छात्र बने“योग मित्र”
NEWS APPRAISAL

आयुष विभाग की पहल:उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलाजोड़ा के 05 छात्र बने“योग मित्र”

Read Time:2 Minute, 12 Second
आयुष विभाग की पहल:उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलाजोड़ा के 05 छात्र बने“योग मित्र”

पाकुड़।स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य, योग एवं आयुष पद्धति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के तहत बुधवार को पाकुड़ प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोलाजोड़ा में योग मित्र चयन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कुल पाँच प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को “योग मित्र” के रूप में चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को आयुष विभाग की ओर से टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र एवं योगा बुक प्रदान की गई, ताकि वे अपने विद्यालय एवं आसपास के समुदाय में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार कर सकें।

इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के अब तक 75 विद्यालयों में 375 छात्र-छात्राओं को योग मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से योग सत्र एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति रुचि एवं अनुशासन विकसित हो रहा है।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक राजा साह एवं मंजू देवी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version