0 0 lang="en-US"> मकर संक्रांति पर धवैया पंचायत के पारंपरिक गोपो गोंधनीय मेला में उमड़ा जनसैलाब
NEWS APPRAISAL

मकर संक्रांति पर धवैया पंचायत के पारंपरिक गोपो गोंधनीय मेला में उमड़ा जनसैलाब

Read Time:1 Minute, 24 Second
मकर संक्रांति पर धवैया पंचायत के पारंपरिक गोपो गोंधनीय मेला में उमड़ा जनसैलाब

गोमिया।
मकर संक्रांति एवं टुसू परब के शुभ अवसर पर गोमिया प्रखंड अंतर्गत धवैया पंचायत में आयोजित पारंपरिक गोपो गोंधनीय मेला में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। मेले में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे इलाके में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।

मेले में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति एवं टुसू परब की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन झारखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता की पहचान हैं। इन आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता है।

मेले में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। लोक गीत-संगीत, नृत्य एवं ग्रामीण संस्कृति की मनमोहक झलक ने दर्शकों को आकर्षित किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं मेला आयोजन समिति का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version