0 0 lang="en-US"> राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
NEWS APPRAISAL

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

Read Time:1 Minute, 52 Second
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

लातेहार।राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, बनवारी शाहू महाविद्यालय, लातेहार (झारखंड) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की सचिव श्रीमती अंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उनके विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर प्रोफेसर रविंद्र कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक आयुष कुमार, बबली कुमारी, कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सिमरन कुमारी, रीमा कुमारी, फूलमती कुमारी, नमिता कुमारी, मनीता कुमारी एवं आकांक्षा कुमारी की सक्रिय सहभागिता रही।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version