0 0 lang="en-US"> झारखंड के यूथ आइकॉन आर्यन गर्ग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद
NEWS APPRAISAL

झारखंड के यूथ आइकॉन आर्यन गर्ग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद

Read Time:2 Minute, 11 Second
झारखंड के यूथ आइकॉन आर्यन गर्ग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद

नई दिल्ली | झारखंड राज्य के युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए यूथ आइकॉन आर्यन गर्ग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगे। यह ऐतिहासिक संवाद राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2026 के अंतर्गत 09 से 12 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देशभर से चयनित युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, नवाचारकर्ता और नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर झारखंड से आर्यन गर्ग का चयन राज्य के युवाओं के लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री से होने वाले संवाद में विकसित भारत @2047, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा एवं पर्यावरण, सामाजिक नवाचार, ग्रामीण विकास, युवा सशक्तिकरण तथा नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आर्यन गर्ग शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं। वे चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से झारखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

संवाद के दौरान आर्यन गर्ग झारखंड के युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा में नवाचार, पर्यावरणीय चुनौतियों और स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने से संबंधित अपने विचार प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version