0 0 lang="en-US"> राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026:लातेहार में उपायुक्त के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा एवं जागरूकता कार्यक्रम
NEWS APPRAISAL

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026:लातेहार में उपायुक्त के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा एवं जागरूकता कार्यक्रम

Read Time:2 Minute, 4 Second
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026:लातेहार में उपायुक्त के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा एवं जागरूकता कार्यक्रम

LATEHAR:-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन जिला मुख्यालय कार्यालय के सामने सभी कार्यालय कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों के साथ सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वाहन चलाते समय सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक और शिक्षित करने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की हरसंभव सहायता करने की अपील की गई।

https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2026/01/1002166806.mp4

कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने का संदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती हैं। उन्होंने सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) संजीव कुमार मिश्रा, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी चन्दन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version