0 1 lang="en-US"> नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय बालक की डूबने से मौत,अस्पताल में मचा कोहराम
NEWS APPRAISAL

नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय बालक की डूबने से मौत,अस्पताल में मचा कोहराम

Read Time:1 Minute, 54 Second
नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय बालक की डूबने से मौत,अस्पताल में मचा कोहराम

घाघरा थाना क्षेत्र के पनवारी ग्राम निवासी 9 वर्षीय नाबालिग सेजल मुंडा की मौत नदी में नहाने के दौरान डूबने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान सेजल नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को नदी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बच्चे के शव को गोद में उठाकर एंबुलेंस-एंबुलेंस चिल्लाते हुए अस्पताल से बाहर निकल पड़ी।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक ही एंबुलेंस उपलब्ध है, जो उस समय मरीज को लेकर बाहर गई हुई थी। एंबुलेंस के अभाव में मां बच्चे के शव को गोद में लेकर मुख्य सड़क तक पहुंची, जहां लोहरदगा की ओर से आ रही एक एंबुलेंस में बैठकर गुमला चली गई।

इस संबंध में चिकित्सक डॉ. सुनील प्रसाद ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलते ही मां अपना आपा खो बैठी और बच्चे को बचाने की आस में उसे लेकर मुख्य मार्ग की ओर दौड़ पड़ी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version