0 0 lang="en-US"> तेनुघाट डैम के पास से चोरी गई पैशन प्रो बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

तेनुघाट डैम के पास से चोरी गई पैशन प्रो बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 50 Second
तेनुघाट डैम के पास से चोरी गई पैशन प्रो बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार
Oplus_131072

तेनुघाट:तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिनांक 27 दिसंबर 2025 को तेनुघाट डैम के पास से एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक मनोज केवट, निवासी ललपनिया कोड़वाटांड़ द्वारा तेनुघाट ओपी में आवेदन दिया गया था।

आवेदन के आधार पर गोमिया थाना कांड संख्या 125/2025 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी बिट्टू कुमार, निवासी साडम बाजार टांड़ (गोमिया थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल संख्या JH 09 AG 8647 को बरामद कर लिया गया।

इस छापामारी अभियान में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, पु.अ.नि. मनोज तिर्की, कुलदीप कुमार राम तथा गांधी नगर के पु.अ.नि. श्रीकांत दर्वे सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version