0 0 lang="en-US"> क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शुभारंभ
NEWS APPRAISAL

क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शुभारंभ

Read Time:2 Minute, 40 Second
क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शुभारंभ

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका हाई स्कूल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने स्वयं बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार ने बॉलिंग कर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत कराई।

टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एकता का प्रतीक है। खेल में एकता ही विजय दिलाती है और खेल हमें संगठित रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को जितना भी सहयोग संभव होगा, वह प्रदान करेंगे।

https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2025/12/1002140983.mp4

आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच सतबरवा और मनिका की टीमों के बीच खेला गया।

इस मौके पर मनिका विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, सुरेंद्र भारती, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा लातेहार जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद साहू, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, मनिका विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सुजीत कुमार, आकाश कुमार भारती, बृंद बिहारी प्रसाद यादव, युवा जिला महासचिव कांग्रेस मिथिलेश पासवान, प्रखंड कांग्रेस सचिव अंजू यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, ग्राम प्रधान मनिका रजत कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेश राम, सरयू यादव, तस्लीम अंसारी, अरुण सिंह अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version