0 0 lang="en-US"> पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने विरहोर परिवारों के बीच बांटे 60 कंबल
NEWS APPRAISAL

पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने विरहोर परिवारों के बीच बांटे 60 कंबल

Read Time:1 Minute, 24 Second
पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने विरहोर परिवारों के बीच बांटे 60 कंबल

गोमिया।प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत स्थित डुमरी ग्राम के विरहोर टोला में मंगलवार देर रात सूबे के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने निजी मद से विरहोर परिवारों के बीच 60 कंबल का वितरण किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में कंबल जैसी सहायता उनके लिए बड़ा सहारा साबित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन इस क्षेत्र में अब तक कंबल वितरण नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए वे निजी मद से विभिन्न स्थानों पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान आकाश रवानी, पंकज कुमार, बासुदेव यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version