0 0 lang="en-US"> गढ़वा में सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू
NEWS APPRAISAL

गढ़वा में सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू

Read Time:4 Minute, 38 Second
गढ़वा में सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

जिला जन-संपर्क कार्यालय, गढ़वा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) 2025 के अवसर पर जिले में “प्रशासन गाँव की ओर” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनके अपने प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से करना है।

इसी क्रम में समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान, लोक शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता और उनकी पहुँच को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित ये शिविर पूर्व में भी विभिन्न नामों से संचालित होते रहे हैं, जिनमें सरकार आपके द्वार, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, प्रशासन आपके द्वार एवं जनसुनवाई कार्यक्रम शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को उनके द्वार पर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाना है।

कार्यशाला में पिछले पाँच वर्षों के दौरान जिले में अपनाई गई सुशासन से संबंधित प्रथाओं एवं पहलों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सार्वजनिक सेवा वितरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिकायत निवारण तथा सार्वजनिक कार्यों के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को लघु फिल्मों, फोटो प्रदर्शनी, प्रमाण पत्र एवं सफलता की कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं अपर समाहर्ता राज महेश्वरम द्वारा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खरौंधी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के राधेश्याम यादव, बरवाडीह दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति (चिनियाँ) की सरोज कुमारी तथा कंचनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, रंका के निशांत ओझा शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने आम जनता एवं संबंधित पदाधिकारियों से अपील की है कि सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं योग्य नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version