0 0 lang="en-US"> Palamu:धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीसी ने तीन रथ को किया रवाना
NEWS APPRAISAL

Palamu:धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीसी ने तीन रथ को किया रवाना

Read Time:2 Minute, 8 Second
Palamu:धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीसी ने तीन रथ को किया रवाना

पलामू/झारखंड:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से धान अधिप्राप्ति और आपुर्ति विभाग के योजनाओं की जानकारी देने वाले तीन जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत चल रहे धान खरीद अभियान की जानकारी किसानों तक पहुंचाएगा।धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से ही शुरू है।

उपायुक्त ने बताया कि पलामू जिले में धान खरीद के लिए कुल 63 अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए है।किसान ई-उपार्जन मोबाइल ऐप के जरिए खुद पंजीकरण कर सकते हैं,स्लॉट बुक कर सकते हैं और भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं।सभी केंद्रों पर ई-पॉस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गयी है,ताकि लेन-देन सुरक्षित रहे।इसके अलावे इस वाहन के जरिये पीडीएस,राशन कार्ड,खाद्य सुरक्षा योजना और उपभोक्ता अधिकार जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने सभी किसानों से अपना धान निर्धारित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही बेचने की अपील की।उन्होंने सभी से किसी बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की है।उन्होंने वैसे किसानों से जिन्होंने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया हैं,उनसे ई-उपार्जन पोर्टल पर शीघ्र अपना निबंधन कराने की अपील की है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version