0 0 lang="en-US"> रन्हें विद्या निकेतन में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
NEWS APPRAISAL

रन्हें विद्या निकेतन में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

Read Time:1 Minute, 22 Second
रन्हें विद्या निकेतन में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

घाघरा (गुमला)। रन्हें विद्या निकेतन परिसर में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। शिविर का संचालन राज्य प्रशिक्षक देवाशीष कुमार मिश्रा एवं जिला प्रशिक्षक अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में कक्षा द्वितीय से सप्तम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को अनुशासन, देशभक्ति, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप, आगजनी एवं सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।

समापन अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version