0 0 lang="en-US"> ठंडक में योग से करें खुद का बचाव।
NEWS APPRAISAL

ठंडक में योग से करें खुद का बचाव।

Read Time:2 Minute, 6 Second
ठंडक में योग से करें खुद का बचाव।

बरहरवाl ठंड का मौसम आते ही लोगों की शारीरिक समस्याएं प्रारंभ हो जाती है। आए दिन लोगों का स्वास्थ अक्सर खराब होते रहता है। ऐसे समय में योग लोगों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इस संबंध में योग शिक्षक राजू साह का कहना है कि इस ठंड में स्वयं को बचाने का सबसे अच्छा माध्यम योग है जो हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे शरीर में ऊर्जा डालने का भी काम करती है। ठंड में अक्सर लोगों में सर्दी-जुकाम व स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होने लगती है इसके साथ ही कुछ पुराने बीमारी पुनः हमारे शरीर में अपना प्रभाव डालने लगती है। ऐसे समय में हमें विविध प्रकार के आसन व प्राणायाम, सूर्य नमस्कार व योग करनी चाहिए। इससे हमारा शरीर गर्म रहेगा व शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।

इस सम्बंध में योग शिक्षक राजू साह कुछ नुस्खे बताएं हैं-:

स्वस्थ रखने के घरेलू नुस्खे

  1. सदैव गर्म व गुनगुना पानी का उपयोग करें।
  2. गर्म कपड़ों का उपयोग करें।
  3. गर्म दूध या केसर-कस्तूरी मिला गुनगुना पानी पिएं।
  4. जोड़ों और शरीर की मालिश तिल के तेल से करें।
  5. अदरक की चाय का प्रयोग करें।
  6. शरीर को गर्म रखने के लिए वार्म-अप करें।
    किए जाने वाले आसन-
    1.ताड़ासन
    2.त्रिकोणासन
    3.भुजंगासन
    4.उष्ट्रासन ।
    किए जाने वाले प्राणायाम
  7. कपालभाति
  8. भस्त्रिका
  9. भ्रामरी
  10. अनुलोम-विलोम।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version