0 0 lang="en-US"> यूके हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में सम्मानित होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव का राजमहल आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
NEWS APPRAISAL

यूके हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में सम्मानित होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव का राजमहल आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Read Time:1 Minute, 39 Second
यूके हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में सम्मानित होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव का राजमहल आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बरहरवा। यूके के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स, लंदन में सम्मानित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव रविवार को पहली बार राजमहल क्षेत्र पहुंचे। उनके आगमन पर शहर के निरीक्षण भवन में भाजपा नेता पंकज घोष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री यादव को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को क्षेत्र एवं संगठन के लिए गौरवपूर्ण बताया।

श्री यादव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, मेहनत और जनसेवा का परिणाम है। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन मिश्रा, डब्बू अग्रवाल, मिथुन मंडल, निताई मंडल, सुजीत यादव, विवेक मालो, मिथुन रविदास, अनमोल आनंद, आनंद दास, गणेश राय सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version