0 0 lang="en-US"> भंडरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
NEWS APPRAISAL

भंडरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Read Time:2 Minute, 13 Second
भंडरिया में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर 2025 की रात्रि घर का दरवाजा तोड़कर धान कुटाई की मशीन एवं अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार भंडरिया थाना प्रभारी पु०नि० श्री सुभाष कुमार पासवान के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गुप्तचरों से प्राप्त सूचनाओं तथा पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड के आधार पर संभावित ठिकानों की पहचान कर सघन छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस की तत्परता और कुशल रणनीति के चलते चोरी की इस घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया। छापामारी के दौरान ग्राम धंसनी मतगढ़ी से दो अभियुक्तों—जीतू कच्छप एवं राजेंद्र भुइयां—को रंगे हाथ चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के पास से धान कुटाई की एक मशीन, एक सीसीटीवी वेब कैमरा, कंबल, दरवाजे का पर्दा तथा दरवाजा तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया। आवश्यक पूछताछ के उपरांत दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में भंडरिया थाना कांड संख्या 57/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version