0 0 lang="en-US"> बी.एस.के. कॉलेज बरहरवा में अभाविप द्वारा प्रभारी प्राचार्य का सम्मान
NEWS APPRAISAL

बी.एस.के. कॉलेज बरहरवा में अभाविप द्वारा प्रभारी प्राचार्य का सम्मान

Read Time:1 Minute, 56 Second
बी.एस.के. कॉलेज बरहरवा में अभाविप द्वारा प्रभारी प्राचार्य का सम्मान

कोटालपोखर।बरहरवा स्थित बी.एस.के. कॉलेज में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बरहरवा इकाई के द्वारा नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य महोदया के महाविद्यालय का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अभाविप बरहरवा के पूर्व नगर मंत्री सुधांशु कुमार ने प्रभारी प्राचार्य महोदया को माला पहनाकर एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं छात्र हित में सकारात्मक वातावरण को सुदृढ़ करना रहा।

सम्मान समारोह के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य कविता मंडल महोदया को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर वाशिम मलिक अभाविप सदस्य के रूप में तथा हर्ष आनंद अभाविप के सक्रिय सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। अन्य छात्र प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

अभाविप बरहरवा इकाई ने यह विश्वास व्यक्त किया कि संगठन सदैव छात्र हित, शिक्षा हित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में महाविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करता रहेगा।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version