0 0 lang="en-US"> रांची:जगतपुरम कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
NEWS APPRAISAL

रांची:जगतपुरम कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Read Time:2 Minute, 41 Second
रांची:जगतपुरम कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 300 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

रांची। कांके रोड स्थित जगतपुरम कॉलोनी में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जगतपुरम कॉलोनी स्थित केयर प्वाइंट के संचालक मुकेश राज के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, शिशु रोग जांच, चर्म रोग जांच, बाल रोग जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

केयर प्वाइंट के संचालक मुकेश राज ने बताया कि समाज के लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमित रूप से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि वार्ड संख्या एक सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जागरूकता पहुंचाई जा सके।

शिविर में उपस्थित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी और मरीजों की निशुल्क जांच की। मुकेश राज ने दोनों चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर हर दो से तीन महीने के अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

स्थानीय लोगों ने भी केयर प्वाइंट के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की। वहीं, मुकेश राज ने शिविर में सहयोग देने वाले राजकुमार एवं जॉस फिन के योगदान की भी प्रशंसा की।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version