1 0 lang="en-US"> झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले
NEWS APPRAISAL

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले लातेहार में बैठक संपन्न

Read Time:4 Minute, 57 Second
झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले लातेहार में बैठक संपन्न

पत्रकार संजय प्रजापति बने अध्यक्ष व दीपक प्रजापति को सौंपा गया सचिव का दायित्व


लातेहार:जिला मुख्यालय स्थित बानपुर में रविवार को सुरेन्द्र प्रजापति के आवास पर झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लातेहार कुरा निवासी संतोष प्रजापति ने की, जबकि मंच संचालन ईचाक पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोनीत जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बारियातू प्रखंड सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य लातेहार सदर प्रखंड में प्रजापति समाज की प्रखंड स्तरीय कमेटी का विस्तार करना था।मुख्य अतिथि भुवनेश्वर प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज को संगठित होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। संगठन की मजबूती से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

उन्होंने नवनियुक्त कमेटी को बधाई देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।विशिष्ट अतिथि सोनू प्रजापति ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे आकर संगठन की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। महासंघ समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।उन्होंने प्रखंड स्तर पर संगठन को और सशक्त करने का भरोसा दिलाया।नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजय प्रजापति (पत्रकार) ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

प्रजापति समाज की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समाज को एकजुट किया जाएगा।बैठक में रत्नपा कुम्हार के जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया।जिला कमेटी विस्तार को लेकर चर्चा की गई जिसमे सर्वसम्मति से 25 दिसम्बर को बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया एवं आगामी बैठक में अपील किया गया की जितना ज़्यादा से ज़्यादा लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

लातेहार सदर प्रखंड कमेटी में अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी: संजय प्रजापति (पत्रकार)उपाध्यक्ष: संतोष कुमार प्रजापति,सचिव: दीपक प्रजापति,उपसचिव: सुनील प्रजापति,कोषाध्यक्ष: बहादुर प्रजापति,उप कोषाध्यक्ष: रविंद्र प्रजापति

संरक्षक: अर्जुन प्रजापति,महासचिव: पप्पू प्रजापति,कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश प्रजापति, जयकांत प्रजापति, नंदकुमार प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, ईश्वरी प्रजापति, रघुनंदन प्रजापति, रामबीर प्रजापति, विजय प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, देवनंदन प्रजापति को शामिल किया गया।बैठक में चंदवा, बरियातू, बरवाडीह एवं लातेहार से आए अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

अंत में समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने के संकल्प लेते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश पन्नालाल प्रजापति,मनोज प्रजापति,जुगेशर प्रजापति,सतेन्द्र प्रजापति,रामबृक्ष प्रजापति,महेंद्र प्रजापति,चंदवा प्रखण्ड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति,बारियातू कोषाध्यक्ष जतन प्रजापति,राजेंद्र प्रजापति,वीरेन्द्र प्रजापति,नरेश प्रजापति,बैजनाथ प्रजापति,दिनेश प्रजापति,सुदामा प्रजापति,मिथलेश प्रजापति,प्रमेशर प्रजापति सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version