0 0 lang="en-US"> नए साल में बोकारो पुलिस करेगीऔर बेहतर पुलिसिंग:एसपी...
NEWS APPRAISAL

नए साल में बोकारो पुलिस करेगीऔर बेहतर पुलिसिंग:एसपी हरविंदर सिंह

Read Time:4 Minute, 12 Second
नए साल में बोकारो पुलिस करेगीऔर बेहतर पुलिसिंग:एसपी हरविंदर सिंह

गोमिया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सोमवार को कोनार डैम के तट पर जिले के सभी एसडीपीओ एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी थानों की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों, पेट्रोलिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध पर प्रभावी लगाम लगाने तथा पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है। इसके लिए सभी थानों को व्यापक कार्य योजना बनाकर जमीन पर सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों और लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही साइबर अपराध में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी ने कहा कि साइबर अपराध को नियंत्रित करने के लिए प्लान ऑफ एक्शन के तहत कार्य करना होगा और मामलों की पहचान (डिटेक्शन) पर विशेष जोर देना होगा। साइबर अपराध से जुड़े प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताई और कहा कि इसे रोकने के लिए गश्ती बढ़ाने के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। नए साल के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसे देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों के अंतर्गत 300 से अधिक क्यूआर कोड बनाए गए हैं, जिससे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को निगरानी और रिपोर्टिंग में काफी सुविधा मिलेगी। क्यूआर कोड प्रणाली का पालन नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि नए साल में बोकारो पुलिस और बेहतर पुलिसिंग करेगी, जिससे आम लोगों को पुलिस की ओर से अधिक सहूलियत मिलेगी। जिले को अपराध मुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है।

बैठक में बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह सहित चास, जरीडीह, बोकारो मुख्यालय के एसडीपीओ एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे। मौके पर चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, गोमिया थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, ललपनिया ओपी प्रभारी जय प्रकाश एक्का, महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, जागेश्वर थाना प्रभारी प्रकाश यादव, राहवन थाना प्रभारी पिंटू महथा तथा कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version