बरहरवा।राजमहल, थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के नया बाजार के पास शनिवार को देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक चालक सहित मां ,बेटी घायल हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार नया बाजार निवासी सोमीत हजारी (27)अपना काम निपटा कर बाइक चलाकर अपने घर जा रहा था।
और दूसरी तरफ से गुणहारी पंचायत के बेगम पुरा निवासी बसंती देवी (35) और उसकी पुत्री रूमपी कुमारी नया बाजार के तरफ से पैदल अपने घर जाने के लिए आ रही थी।
उसी दौरान सोमीत हजारी अनियंत्रित होकर कर दोनों मां ,बेटी को धक्का मार दिया। जिससे तीनों बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। तीनों को आसपास के लोगों एवं परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
जहां डिप्टी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गया था।