0 0 lang="en-US"> मदरसा दारूल तालीम करमटोला में सालाना जलसा सह वार्षिक आय-व्यय को लेकर बैठक आयोजित
NEWS APPRAISAL

मदरसा दारूल तालीम करमटोला में सालाना जलसा सह वार्षिक आय-व्यय को लेकर बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 52 Second
मदरसा दारूल तालीम करमटोला में सालाना जलसा सह वार्षिक आय-व्यय को लेकर बैठक आयोजित

बरहरवा। बरहेट प्रखंड क्षेत्र स्थित दीनी शिक्षण संस्थान मदरसा दारूल तालीम करमटोला में रविवार को सालाना जलसा के आयोजन तथा वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करने को लेकर कमिटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मदरसा के अध्यक्ष मोहम्मद अली ने की।

बैठक में बरहेट, कदमा, हरवाडीह, पंचकठिया, सिमडा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कमिटी के सदस्यों ने वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभी उपस्थित लोगों के बीच साझा किया।

साथ ही आगामी 5–6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सालाना जलसे को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बनारस के मौलाना अब्दुल गफ्फार सल्फी, मुंबई के मौलाना सनाउल्लाह मदनी समेत कई अन्य प्रसिद्ध आलिमों को आमंत्रित करने की सूची तैयार की गई।

मौके पर सेक्रेटरी मुजीबुल रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष सफीकुल अंसारी, पूर्व सेक्रेटरी निजाम अंसारी, मुख्य अतिथि इब्राहिम समसी, सफिउल्लाह फैजी, एजाज अंसारी, प्रो. हाशिम अख्तर, कबातुल्लाह अंसारी, रेजाऊल रहमान, मदरसा के शिक्षक-छात्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version