0 0 lang="en-US"> हृदयाघात से व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत
NEWS APPRAISAL

हृदयाघात से व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत

Read Time:2 Minute, 2 Second
हृदयाघात से व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत

कोटालपोखर।राजमहल, शहर के वार्ड नंबर 1 नौवगच्छी निवासी सह व्यवहार न्यायालय के बाढ़ एसोसिएशन के अध्यक्ष ,अधिवक्ता मणिलाल मंडल के पुत्र अधिवक्ता राजीव रंजन सरकार का हृदयाघात से कोलकाता के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व अचानक राजीव सरकार के सीने में दर्द हुआ था। जिसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा ले जाया गया था। वहां से गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया था। जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था बीते शनिवार को देर शाम लगभग 8:35 में उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से रविवार को उनके पैतृक आवास लाया गया। हृदय विदारक घटना सुनते ही राजमहल के विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा, समाज सेवी जयदेव दत्ता, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद ,अजय दास
सहित व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता गण , सहित अन्य पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।शव का अंतिम संस्कार महाजन टोली शमशान घाट में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया गया। मृतक राजीव रंजन सरकार अपने पीछे पत्नी, माता-पिता ,भाई,दो छोटे बच्चे सहित पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version