0 0 lang="en-US"> हजारी बाग के पूर्व विधायक स्व० रानी डे का द्वितीय पुण्यतिथि मनाया
NEWS APPRAISAL

हजारी बाग के पूर्व विधायक स्व० रानी डे का द्वितीय पुण्यतिथि मनाया

Read Time:2 Minute, 45 Second
हजारी बाग के पूर्व विधायक स्व० रानी डे का द्वितीय पुण्यतिथि मनाया

असहायों को शॉल और भोजन सामग्री दिया गया।

गोमिया:रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर( साड़म) के प्रांगण में डाॅ० राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट के सचिव सह अधिवक्ता ( झारखंड हाईकोर्ट) श्याम कुमार डे( मुन्ना डे),उनकी धर्मपत्नी बरनाली डे अधिवक्ता ( झारखंड हाईकोर्ट), ट्रस्ट के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्यजन, विद्यालय परिवार और असहाय लोगों की उपस्थिति में पूर्व विधायक (हजारीबाग )स्व० रानी डे का द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित,नमन् , मौन और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली दी |
तत्पश्चात् सचिव द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सह खेलकूद की सामग्री प्रदान की गई|

इस दौरान सभी समयानुसार अपने अभिवादन में ट्रस्ट, स्व० रानी डे, अधिवक्ता बैकुंठनाथ डे,डाॅ० राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष, विद्यालय और विभिन्न प्रकार के बिंदुओं पर चर्चा किए,
इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र देते हुए सम्मान दिया गया|
सत्र (2024-25) के अव्वल छात्र शिव नारायण प्रसाद को सम्मानित किया वहीं 250 असहाय, निर्धन और विकलांग लोगों को शॉल, खाने की सामग्री प्रदान की गई|
इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष बोकारो अर्चना सिंह, समाज सेवी विजय कुमार सिंह,ट्रस्ट के रिसर्च सेंटर के संस्थापक अभिषेक रंजन सिंह, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, भाजपा ओबीसी राष्ट्रीय सदस्य देव नारायण प्रजापति, समाजसेवी अनवर, उप मुखिया पंकज जैन, भाजपा नेत्री चंदना डे, धनेश्वर प्रसाद, विद्यालय सचिव देवदत्त तिवारी, प्रधानाध्यापक राजेश प्रसाद, कुंतल वर्धन,राकेश दे, मोती दे, सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं,अभिभावक, लाभुक,ग्रामीण आदि उपस्थित थे| कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक अजीत नारायण प्रसाद ने किया|

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version